अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के शेर सिंह अध्यक्ष, रिहान महामंत्री

रुद्रपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज की नगर कार्याकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शेर सिंह शेरा को अध्यक्ष एव रिहान खान को महामंत्री को बनाया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में रविवार को टनकपुर रोड स्थित होटल में बैठक का आयोजन किया। इसमें उन्होंने संगठन की प्राथमिकताओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और लोगों से साथ जुड़कर समाज सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा संगठन से जुड़ने वाला व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़कर समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेगा। इस दौरान नगर कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। जिसमें शेर सिंह शेरा को अध्यक्ष, सतीश भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप कुमार, मंजीत कुमार को उपाध्यक्ष, संदीप गौतम वरिष्ठ महामंत्री, रिहान खान महामंत्री, रोहित भारती कोषाध्यक्ष, विकास भारती मीडिया प्रभारी, दिवाकर गौतम, हरिओम शर्मा प्रवक्ता, रमानंद प्रचार मंत्री, चंद्रकीर्ति गौतम, अनूप कुमार संगठन मंत्री, योगेश विश्वकर्मा, दयानंद सचिव नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *