बिजली चोरी में 7 पर केस
रुद्रपुर। पुलिस ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अनुज त्रिपाठी की तहरीर पर सात उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। अनुज त्रिपाठी ने बलवीर कौर निवासी मिलक नजीर, गजेंद्र खाती, अमर सिंह, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, संतोष सिंह निवासी कौंदा, पूरन सिंह निवासी धूमखेड़ा के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा कायम कराया है। एसओ केसी आर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
