नया ट्रैफिक प्लान लागू

कोटद्वार। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए यातायात पुलिस की ओर से नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है जो 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा। प्लान के अनुसार नजीबाबाद से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन बालासौड़ तिराहे से देवी मंदिर तिराहा, बेलाडाट चौराहा, डिग्री कालेज होते हुए बद्रीनाथ मार्ग पर जायेंगे। यू पी व उत्तराखंड रोड़वेज बसें बालासौड़ तिराहे होती हुई देवी मंदिर से लाल बत्ती चौक की ओर आयेंगी और दुगड्डा की ओर से आने वाले हल्के वाहन तहसील तिराहे से पटेल मार्ग होते हुए लाल बत्ती चौक की ओर जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *