लोगों की भीड़ देखकर दुकानदार हुए खुश

कोटद्वार। दीपावली से पहले मनाए जाने वाले धनतेरस को लेकर कोटद्वार की जनता में खासा उत्साह देखने को मिला। त्योहारी सीजन में लोगों की भीड़ देखकर दुकानदार भी खुश नजर आए। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने सामान पर आकर्षक आफर दिए, वहीं बर्तन और ज्वेलरी की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। धनतेरस पर बर्तन, सोने चांदी के सिक्के व जेवर खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए व्यापारी अधिक सामान खरीदने पर ग्राहकों को उपहार भी दे रहे हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि ने कलश में भरे हुए अमृत को देवताओं को पिलाकर अमर बना दिया था। धन्वंतरि के जन्म के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *