प्रतिबंधित मांस का धंधा करने वाले दो गिरफ्तार


रुद्रपुर। गदरपुर। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस का धंधा करने वाले दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से मांस के टुकड़े व औजार बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को सूचना मिली कि कुछ लोग प्रतिबंधित मांस का अवैध धंधा कर रहे हैं। इस पर गदरपुर पुलिस और पशु चिकित्साधिकारी रवि शंकर झा की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर सात में हनीफ और शरीफ पुत्रगण अब्दुल लतीफ के घर छापेमार कार्रवाई की। दोनों के पास से प्रतिबंधित मांस के टुकडे समेत औजार बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *