तहसील दिवस में 27 शिकायतें आई सामने


नई टिहरी। एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में ब्लॉक भिलंगना के सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में क्षेत्रीय लोगों द्वारा छतियारा-खवाड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत की गई। जिस पर एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। प्रधान कर्णगांव उदय सिंह नेगी ने छतियारा के बीच क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग उठाई। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल नैथानी ने पट्टी ग्यारह गांव के करखेड़ी में जल जीवन मिशन के तहत अनुसूचित जाति के परिवारों को पेयजल कनेक्शन न दिए जाने का मामला उठाया। जिस पर एडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। भजन सिंह ने घुत्तू में बंद पड़े आधार सेंटर को खोलने की मांग की। जबकि टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव गुसाईं ने यूनियन के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन करने की मांग की। जिसके लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। बालगंगा के जसवीर नेगी ने घनसाली चमियाला नगर पंचायतों का कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रचिंग ग्राउंड बनाने की मांग की। इसके साथ ही बिजली, पानी, सड़क एवं स्वास्थ्य आदि विभागों की शिकायतें दर्ज की गयी। इस अवसर एसडीएम केएन गोस्वामी, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, तहसीलदार महेशाशार, कनिष्ठ प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, ओमप्रकाश भुजवाण, जसवीर नेगी, उदय नेगी, विशाल नैथानी, विक्रम नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *