राशन डीलरों ने की बकाया भाड़ा एंव लाभांश दिये जाने की मांग


नई टिहरी। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन की टिहरी शाखा ने खाद्य मंत्री रेखा आर्य को डीएसओ के माध्यम से आठ सूत्रीय मांग पत्र भेजकर बकाया भाड़ा और लाभांश की मांग की। डीलर्स फैडरेशन के टिहरी शाखा जिलाध्यक्ष मकान सिंह भंडारी के नेतृत्व में खाद्य्यन विक्रेताओं ने मंत्री रेखा आर्य को भेजे ज्ञापन में राशन डीलरों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का बकाया भाड़ा एंव लाभांश दिये जाने की मांग की। उन्होंने गोदमों से मानकों के अनुसार राशन दिये जाने, विक्रेताओं की मानदेय की मांग को जल्द लागू करने, खाद्य्न गोदमों में इलेक्ट्रनिक कांटे लगवाने,राशन डीलरों को दुकान एंव स्टेशनरी का किराया और खर्चा दिये जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है।मांग पत्र भेजने वालों में मेहर सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह भंडारी, शकुंतला पुंडीर, निर्मला देवी, सुरेन्द्र नेगी, लक्ष्मी नारायण बिजल्वाण, प्रताप गुसाईं, दिवान सिंह सजवाण, रणवीर सिंह मखलोगा, चिंतामणी जोशी आदि मौजदू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *