कृषक भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया


नई टिहरी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी ने निकरा परियोजना के तहत दो दिवसीय कृषक भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया। जिसमें किसानों को अहम जानकारियां दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डा सीएस राघव ने कृषकों का स्वागत कर कृषि विज्ञान केंद्र उत्तरकाशी में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया, साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी की निकरा परियोजना में कार्यरत एसआरएफ उदित जोशी ने किसानों का परिचय केंद्र के वैज्ञानिकों से करवाया तथा वैज्ञानिकों को प्रशिक्षण के लिए बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *