आश्रम के दानपात्र से चोरी करता युवक दबोचा
हरिद्वार
अवधाूत मंडल आश्रम का दानपात्र तोड़ कर चोरी करते एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। जिसके पास से लोगों ने दानपात्र से चोरी की गई नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती शाम को एक युवक को अवधाूत मंडल आश्रम का दानपात्र तोड़ कर चोरी करते हुए मौके पर ही रंगेहाथों दबोच लिया। जिसके पास से लोगों ने दानपात्र से चोरी की गई 3390 रूपये की नगदी व लोहे की रॉड बरामद की। आश्रम के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। आश्रम के लोगों ने दबोचे गये चोर व उसके पास से बरामद की गयी नगदी और लोहे की रॉड पुलिस के सुपूर्द कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सरांश पुत्र अशोक निवासी सोसायटी एरिया सुभाष नगर क्लिमेंट टाउन देहरादून बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
