ज्वालापुर क्षेत्र से एक सट्टा खाईबाड़ गिरफ्तार


हरिद्वार

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सट्टा खाईबाड़ को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्चालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर लोगों को सट्टा खिलवाते एक सट्टा खाईबाड़ को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और 7,670 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम धार्मेन्द्र ऊर्फ पिंका पुत्र जगपाल निवासी मौहल्ला कैथवाड़ा ज्वालापुर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *