रुड़की क्षेत्र में दो दिन में अटकी 14 हजार डाक

रुड़की। डाकघरों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कोविड संबंधी मुददों का जल्द निस्तारण करने, महंगाई भत्ते के भुगतान पर लगी रोक खत्म करने, अव्यवहारिक व्यावसायिक लक्ष्य बंद करने आदि मांगों को लेकर डाक कर्मी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में शामिल हैं। सिविल लाइंस स्थित मुख्य डाकघर शाखा के बाहर हड़ताली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना देकर प्रदर्शन किया। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि रुड़की क्षेत्र में हर दिन करीब सात हजार डाक बंटने के लिए आती है। जबकि करीब चार हजार डाक बुक होती है। दो दिन से यह काम ठप है। इसके साथ ही डाकघर के वित्तीय संबंधी कामकाज भी बंद है। इस दौरान सतीश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मोहित कुमार वर्मा, पवन कुमार, संजीव कुमार, घनश्याम, संदीप कुमार, कृपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सोमपाल गुप्ता, रमेश पाल प्रजापति, भूपेंद्र, राजेश कुमार, अभिलाषा आर्य, पूनम गौतम, इंदू बाला, नरेंद्र पाल, देशराज, सुखपाल सिंह प्रजापति, विपिन कुमार प्रजापति, संजय कुमार, सतेंद्र कुमार, जसबीर, सुशील कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सैनी, ऋषिपाल प्रजापति, सैय्यद अहसान जावेद, मोहित कुमार शर्मा, दीपक, सुमित, निशांत, बब्बू, अरुण सिंह बिष्ट, संदीप कुमार, विष्णु कमार, मनोज सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *