प्रतिष्ठित कारोबारी ललित नयर के खिलाफ महिला ने दी कनखल पुलिस को तहरीर
हरिद्वार
कनखल थाना क्षेत्र के इन्दू एन्कलेव कई दिनो पहले प्रॉपर्टी डीलर के धर पर ईडी का छापा लगने की झूठी खबर को लेकर पुन: बवंडर खडा हो चुका है। कालोनी में रहने वाले दो महिलाओ ने प्रॉपर्टी डीलर एवं कालोनीवासियों पर घर के बाहर आकर गाली गलौच करने लगे और मारने की भी धमकी देने लगे यह आरोप कनखल थाने में दी शिकायतकर्ता ने लगाया है। मामले में हुई शिकायत को गम्भीरता से सज्ञान में लेकर कनखल पुलिस ने लेकर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे मामला कहा से शुरू हुआ कुछ दिनो पहले कनखल की इन्दू एन्क्लेव कालोनी में प्रापर्टी डीलर ललित नयर रहते है। उनके आवास पर उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुचे थे । कुछ लोगो ने यह खबर को ईडी की छापेमारी में बदलकर यह खबर तेजी से फैला दी । लेकिन प्रापर्टी डीलर के धर पहुचे कैबिनेट मंत्री अपने काफिले के साथ थे । यह सब लगे सीसीटीवी कैमरो में भी कैद होना बताया जा रहा है।
पुलिस को दी गयी शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता पूनम सिहं वं ज्योति अग्रवाल ने बताया यह घटाना 4 नवंबर की है जब उनके धर के बाहर कई लोग आकर गाली गलौच करने लगे और वीडियो वायरल का झुठा आरोप लगाते हुये गाली देते रहे । समझाने की कोशिश करते करते उन्होने जातिवाचक शब्दो का उपयोग करने लगे । और जान से मारने की धमकी भी देने लगे। पूरी धटना को लेकर कनखल पुलिस में हमने शिकायत की है।
मुकेश चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला से मिली शिकायत पर पुलिस जांच करेगी। और दोनो पक्षो से मामले की पूछताछ करके जो भी गलत होगा उस पर कार्यवाही की जायेगी।
