जखोली बीडीसी बैठक 6 दिसम्बर को
रुद्रप्रयाग
क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में 6 दिसम्बर को प्रात 11 बजे से नवनिर्मित ब्लाक सभागार में आयोजित की जायेगी। खण्ड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी ने विज्ञप्ति में बताया है कि क्षेत्र पंचायत बैठक से पहले 5 दिसम्बर को समितियों की बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ब्लाक के जिला पंचायत सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
