वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण सिंह का निधन
चम्पावत। ऐड़ी गुरौली निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण सिंह बिष्ट (81) का बुधवार रात निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया। नारायण सिंह के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, भगीरथ भट्ट, हरगोविंद बोहरा, उमेश खर्कवाल, श्याम कार्की, सुधीर साह, सूरज प्रहरी, अशोक कार्की, विकास साह, मयूख महर, रोहित बिष्ट, दान सिंह, प्रकाश बोहरा, हरीश उप्रेती समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।
