नगर निगम कार्यालय से गायब रजिस्टर, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

नगर निगम कार्यालय कैंपस से सफाई-खाद्य निरीक्षकों के हाजिरी रजिस्टर गायब होने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी तरुण मिश्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगर निगम कार्यालय से वर्ष 1993 अक्तूबर से लेकर 1994 दिसंबर तक के सफाई और खाद्य निरीक्षकों के उपस्थिति रजिस्टर गायब हैं। इस संबंध में किसी शख्स ने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी।

उसके बाद मामले की सुनवाई राज्य सूचना आयुक्त ने की थी। खोजबीन के बाद भी रजिस्टर नहीं मिल पाए सके थे। राज्य सूचना आयोग ने अभिलेख गायब होने के मामले में 15 दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *