विधायक प्रीतम सिंह ने हनोल महासू मंदिर में माथा टेका
विकासनगर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य के सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने के बाद पहली बार शनिवार को महासू मंदिर हनोल पहुंचकर पूजा अर्चना कर महासू देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान हरीश चंद्र नौटियाल, राजबीर राणा, दिनेश पंवार, सुरेंद्र रावत, टीकारात नौटियाल, रोशनलाल, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
