झबरेड़ा में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


रुड़की। कांग्रेसियों ने स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर अडानी समूह को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बैंक के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इतने बड़े घोटाले के बाद भी चुप बैठी है। संसद में इस पर चर्चा नहीं होने दी जा रही है। अडानी समूह में एसबीआई और एलआईसी के जरिए निवेश कराकर आम लोगों के पैसे डुबाए गए। इस दौरान रिजवान अली, अनस, दिलशाद, इमरान, चुन्नू, भगत, जान आलम, शहजाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *