पिंजरे के आसपास भी नहीं फटका गुलदार, सर्तक रहने की अपील


चम्पावत। बाराकोट के चौमेल में गुलदार पांच दिन बाद भी नहीं पकड़ा जा सका। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। लेकिन गुलदार पिंजरे के आसपास भी नहीं फटका। बाराकोट के चामी चौमेल में गुलदार ने बीते सोमवार को 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद दहशत में आए ग्रामीणों का शाम को घर से निकलना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने बुधवार को पिंजड़ा लगाया था। लेकिन पांच दिन बाद भी गुलदार पिंजरे के आसपास नहीं फटका है। बीते शनिवार को गुलदार ने वल्सों गांव के हयात सिंह की बकरी को मौत के घाट उतार दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। काली कुमाऊं वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया वन विभाग की टीम गुलदार की गतिविधियों पर नजर रख रही है। बताया कि वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से सर्तक रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *