बूथ मजबूत करने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता

चम्पावत

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। यहां हुई बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। चम्पावत भाजपा कार्यालय में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने मिल कर संगठन हित में कार्य करने को कहा। जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने बैठक का वृत्त लिया। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों को बूथ की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में हुई बैठक में रामदत्त जोशी, टीका सिंह, हेमा जोशी, सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, पूरन माहरा, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, नवीन भट्ट, कमल रावत, तुलसी कुंवर, कमलेश भट्ट, सचिन जोशी, देवेन्द्र पाटनी, जगदीश जोशी, नवीन रसीला, कैलाश अधिकारी, मोहित पाठक, निर्मला अधिकारी, राजू बिष्ट, मान बहादुर पाल, संदीप पाठक, सतीश खर्कवाल, मोहन अधिकारी, सुनीता मुरारी, अमजद हुसैन, गौरव पांडेय, गोविंद प्रसाद, पूरन बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *