ताजपोशी पर निकलेगी वाहन रैली
चम्पावत

18 मार्च को जूना अखाड़े के बाबा गंगा गिरी की ताजपोशी पर वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके लिए ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। वाहन रैली के जरिए बाबा गंगा गिरी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। रविवार को राम मंदिर में ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने बताया कि 17 मार्च की शाम ऋषेश्वर मंदिर में भजन कीर्तन होंगे। 18 मार्च को वाहन रैली के साथ बाबा गंगा गिरी को स्टेशन बाजार, चांदमारी, हथरंगिया, मीनाबाजार, राम मंदिर से शिवालय मंदिर लाया जाएगा। जहां उनकी ताजपोशी की जाएगी। प्रकाश राय के संचालन में हुई बैठक में सुरेंद्र ढेक, जीवन मेहता, रामू ढेक, दिनेश ढेक, दलीप ढेक, पूरन मेहता, शिवराज बिष्ट, लोक सिंह, जितेंद्र राय, बृजेश माहरा, भुवन बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, हेमंत पांडेय, आनंद पुजारी, विपिन जोशी मौजूद रहे।
