सड़क पर खड़ी महिला का पर्स छीना

देहरादून। घर के पास स्थित दुकान के पास सड़क पर खड़ी महिला का पर्स छीनकर दुपहिया सवार फरार हो गए। आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने पर्स छीना और फरार हो गए। पटेलनगर कोतवाली में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि लक्ष्मी देवी कोठियाल पत्नी स्वरूप कुमार कोठियाल निवासी विद्या विहार कारगी रोड कीशिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि वह बीती 27 सितम्बर को करीब दो बजे अपने घर के पास की दुकान के आगे रोड पर खड़ी थीं। इसी बीच स्कूटर सवार दो लड़के आए और पर्स छीनकर भाग गए। बताया कि पर्स में मोबाइलव अन्य सामान था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचानकर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *