पूर्व सैनिकों के रोजगार को संगठन उठा रहा कदम
पिथौरागढ़। नगर में पूर्व सैनिक संगठन सेना से सेवानिवृत्त कर्मियों को रोजगार से जोड़ने के लिए सशक्त कदम उठा रहा है। पूर्व सैनिकों को मौन पालन प्रशिक्षण के बाद संगठन ने उन्हें रोजगार को 90मौन बॉक्स उपलब्ध कराए हैं। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि मौन पालन को एक उद्योग के तौर पर भी सामूहिक रूप से स्थापित करने की पूर्व सैनिक संगठन रूपरेखा तैयार कर रहा है।
