डामरीकरण के एक साल भी सड़क गड्ढों में तब्दील
पिथौरागढ़। मुनस्यारी-धामीकुडा सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश है। पूर्व प्रधान मोहन दोसाद का कहना है कि वर्तमान में सड़क पूरी तरह से गड्ढो से पटी हुई है। कहा कि दो वर्ष पूर्व विभाग ने सड़क में डामरीकरण किया था, लेकिन डामर एक साल भी नहीं टिक सका। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से धामीकूड़ा के अलावा सेला, सेविला, बर्नियागांव, घोरपट्टा सहित 12 गांवों के हजारों ग्रामीण जुड़ें हुए हैं। रोजाना 300 से अधिक लोग गांवों से दूध, सब्जी लेकर तहसील मुख्यालय आवाजाही करते हैं। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत हो रही है। दोसाद ने शीघ्र सड़क दुरस्त न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
