कांग्रेस ने कर्नाटक जीत पर मनाई खुशी


पिथौरागढ़। सिल्थाम में पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी जी के नेतृत्व में कर्नाटक की ऐतिहासिक स्पष्ट जनादेश की जीत पर कांग्रेसजनों ने मिष्ठान वितरण एंव आतिशबाजी कर खुशी जताई। कांग्रेस नेता लुंठी ने कहा कि कर्नाटक की जीत ने बंटवारे की राजनीति को नकार दिया है। झूठ, छल, प्रपंच, जुमलेबाजी, धर्मांधता की राजनीति का पतन का समय आ गया है। अब जनता फिर से कांग्रेस को ताज सौंपकर, जन हित के मुद्दों को हल करना चाहती है। इस दौरान मनोज ओझा,भुवन जोशी,नैन सिंह बोरा होशियार लुंठी,सुरेश प्रसाद, सुभाष पांडेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *