धनराशि लेकर आभूषण न बनाने का आरोप


पिथौरागढ़। जाख की एक महिला ने एक स्वर्ण कारोबारी पर धनराशि लेकर आभूषण न बनाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाख निवासी नेहा भट्ट ने बीते रोज कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उनके गांव में हेमू वर्मा नामक एक व्यक्ति सुनार की दुकान का चलाता है। बीते तीन मार्च को उन्होंने उक्त व्यापारी को आभूषण बनाने के लिए 40हजार रुपये दिए। तब व्यापारी ने चार से पांच दिन के भीतर आभूषण बनाकर देने की बात कही, लेकिन महिला का आरोप है कि व्यापारी ने आभूषण अब तक बनाकर नहीं दिए हैं और न ही अब धनराशि वापस कर रहा है। नेहा का कहना है कि व्यापारी ने गांव की अन्य महिलाओं के साथ भी आभूषण बनाने के नाम पर धनराशि ली है। इसके अलावा एक महिला का गिरवी रखा सोना भी व्यापारी वापस नहीं कर रहा है। इधर कोतवाल मोहन पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *