टनकपुर में ताजिया का मातमी जुलूस निकला



चम्पावत। टनकपुर में मोहर्रम के मौके पर ताजियों और इलम के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया।
सुबह पहला ताजिया वार्ड संख्या चार से मोहरम कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल नवी और रेलवे क्रॉसिंग मछली गली से बिस्मिल्लाह बेगम के नेतृत्व में जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद देर शाम मनिहारगोठ जामा मस्जिद से समीर हुसैन के नेतृत्व में निकाले गए ताजिए में दो हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। बाजार में निकाले गए तीनों ताजियों में तीस हजार लोग मौजूद रहे। मोहमद नवी ने बताया कि रविवार को खटीमा ले जाकर दफनाया जाएगा। मोहर्रम पर हर पीढ़ी को अच्छाई के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने का संदेश देता है। इस मौके पर मो़ आफताब अंसारी, सलमान अली, शाहरुख, जाहिद, जावेद, मो़ मिया, हसमत, अरमान, फरमान, मो़ उमर, वसीम, अब्बर, जब्बार, शहंशाह, वकील अंसारी, रईस अहमद, शाहिद हुसैन, आबिद हुसैन, अतीकुर्रहमान, याकूब अंसारी, मुस्तफा हसन अंसारी, फातिमा, रुखसाना बेगम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *