एक्सीलेंस फाउंडेशन में उत्साह से मनाया गया मदर्स डे
पिथौरागढ़। नगर के द एक्सीलेंस फाउंडेशन में मदर्स डे उत्साह से मनाया गया। रविवार को निर्मला भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मां के प्रेम से अवगत कराया। बच्चों ने भी नाटक के माध्यम से मां का अपने बच्चों के प्रति प्रेम को दर्शाया। यहां बबीता, निशा आदि मौजूद रहे।
