लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई हो
पिथौरागढ़। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य जगदीश कुमार ने गंगोलीहाट हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। जगदीश का कहना है कि घटना से दो दिन पूर्व पीड़ित परिवार ने राजस्व पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद इसके राजस्व पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामियाजा चार लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
