पुलिस का सर्च अभियान जारी
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में चार महिलाओं की हत्या करने वाला आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। रविवार को भी पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कहीं कुछ पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष मंगल सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। वहीं आरोपी की गिरफ्तार न होने ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
