बीस हजार की नकदी समेत चोरों ने उड़ाए सोने चादी के जेवरात
सीतापुर 5 अगस्त (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों की गतिविधियां कुछ इस कदर बढ़ गई हैं कि अधिकारी हलकान और जनता परेशान है। जगह जगह ग्राम सुरक्षा समिति सक्रिय की गई है और पुलिस रात दिन गश्त कर रही है। फिर भी चोर हैं कि नगदी समेत कीमती सोने चांदी के जेवरातों व जरूरी सामानों पर हाथ.साफ कर ले जा रहे हैं। चोरी के डर से लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है तो सरकार के प्रति भी जन आक्रोश व्याप्त हो रहा है। नगर के मास्टर कॉलोनी पश्चिमी निवासी सचेंद्र कुमार दीक्षित पुत्र दयानंद दीक्षित ने बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा नगदी समेत कीमती जेवरात चोरी कर ले जाने के बाबत थाने में तहरीर दी है। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा बाहर की बाउंड्री लांघकर मकान के शटर का ताला तोडक़र घर के अन्दर कमरे में रखी सेफ में से 20 हजार की नकदी समेत कुछ सोने चांदी के कीमती जेवर व जरूरी सामान चोरी हो जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया है। पीडि़त द्वारा तहरीर में नए मकान में रहने का हवाला देते हुएए कमरे में रखी सेफ और बक्सों के ताले तोडक़र नकदी समेत कुछ जेवर पर अज्ञात चोरों के हाथ साफ कर देने की सूचना दी गई है। कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध दी गई चोरी की तहरीर पर मौकाए वारदात की जांच पड़ताल कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
