एसडीएम, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम पहुंची सोराग
बागेश्वर। उपजिलाधिकारी मोनिका एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के साथ सोराग व उगियां गांव पहुंची। इस दौरान व आपदा प्रभावित लोगों से मिलीं। उनके साथ जल संस्थान व ऊर्जा निग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। भूस्खलन के चलते वहां बिजली और पानी का भी संकट बना हुआ है। टीम ने प्रभावित परिवारों को तिरपाल, फूड पैक आदि वितरित किए।
