हमारा संकल्प आम आदमी का विकास: यतीश्वरानंद
हरिद्वार
गैंडीखाता में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हमारा संकल्प आम आदमी का विकास है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आम आदमी लाभान्वित हो रहा है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उतराखंड में प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। हर गरीब परिवार महिलाओं को गैस कनेक्शन और पात्रों को आवास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए आप सभी को संकल्प लेना है। इस अवसर पर पात्र परिवारों का पंजीकरण कर लाभार्थियों को पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन व सिलेंडर और राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अंतर्गत किट वितरित की गई। कार्यक्रम में सुरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, वीडीओ अनुज सिंह, ग्राम प्रधान बिस्मिल्ला, मौ सफी, जितेंद्र पोखरियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
