बाइक की साइड लगने पर युवकों को पीटा


हरिद्वार

 सड़क पर बाइक की साइड लगने के बाद युवकों को बुरी तरह पीटा गया। मारपीट में एक युवक का कान कट गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है। बुधवार दोपहर शिवालिक नगर चौक से पहले सीआईएसएफ के गेट के सामने सड़क पर अचानक एक बाइक पीछे से आई और आगे चल रहे बाइक को साइड मार दी। इसके बाद पीछे से आकर साइड मारने वाले युवकों ने बाइक रोककर दूसरे बाइक सवारों से मारपीट शुरू कर दी। बेल्ट निकालकर उन पर हमला कर दिया। जिससे एक युवक का कान कट गया। हंगामा देखकर राहगीर मौके पर एकत्र हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *