चाचा-भतीजा गिरफ्तार – जमीन के फर्जी कागजों से बैंक से 80 लाख का लोन उठा हड़प गये

 

अलवर ,

। जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक से 7 बार में करीब 80 लाख रुपए का लोन उठाने के मामले में थाना पुलिस द्वारा शातिर चाचा भतीजा गांव सरेटा थाना रामगढ़ निवासी कमरुदीन मेव पुत्र मकूल (46) एवं जुबेर खान पुत्र नवाब मेव (28) को गिरफ्तार किया है।

अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि भगत सिंह सर्किल स्थित आईसीआईसीआई बैंक के कलेक्शन मैनेजर मनोज कुमार ने दिसंबर 2021 को थाना कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि साल 2015 में जुबेर खान और कमरुद्दीन ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बैंक से अलग अलग 7 बार में 79,68,693 रुपए का लोन स्वीकृत कराया था। कुछ दिन किश्त चुकाने के बाद बंद कर दिया। बैंक के पास जमा प्रॉपर्टी के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तो वह फर्जी पाए गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी गौतम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी महेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान विभिन्न बैंकों से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। मोरगेज रखी जमीन के दस्तावेज का तहसील से रिकॉर्ड प्राप्त किया तो पूर्वजों की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके नाम से लोन स्वीकृत करवाना पाया गया। इस पर दोनों आरोपियों को थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी कमरुदीन उर्फ काला के विरुद्ध पूर्व में थाना रामगढ़ में दो अपराधिक मामले दर्ज है, जबकि जुबेर खान के विरुद्ध जयपुर के मोती डूंगरी थाना एवं अरावली विहार थाना ने दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *