रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज

देहरादून। बालश्रम कराने पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि इंपावरिंग पीपुल के ज्ञानेंद्र कुमार और बचपन बचाओं आंदोलन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल ने तहरीर दी।
कहा कि बल्लीवाला चौक स्थित सोनकर रेस्टोरेंट में कई दिनों ने सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक 13 वर्षीय बालक से काम कराया जा रहा था। कहा कि बालक 15 दिनों से वहां सब्जी काटने के साथ ही साफ-सफाई का काम कर रहा था। बच्चे को रेस्टोरेंट से मुक्त कराकर रेस्टेरेंट संचालक के खिलाफ बालश्रम कराने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *