हाईवेहार्ट कैफे पर पुलिस की दबिश, नशे का अवैध कारोबार करते संचालक गिरफ्तार

रायपुर।

राजधानी में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने देर रात हाईवेहार्ट कैफे पर दबिश देकर कैफे संचालक श्याम कुमार को हुक्का पिलाते गिरफ्तार किया है। वहीं, रिंग रोड नंबर-3 स्थित होटल कैर्लिफोर्निया में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब रखने और पिलाने की शिकायत एसपी को की गई थी, जिसके बाद मंदिर हसौद और विधानसभा थाना पुलिस की टीम ने बीती देर रात होटल पर दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर की बोतल जब्त हुई।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने होटल संचालक को रातभर थाने में बैठाये रखा। लेकिन होटल संचालक के लिए दो उच्चस्तरीय अधिकारियो के फोन पहुंचने के बाद पूरे मामले में लीपापोती कर आबकारी की मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सुबह उसे छोड़ दिया। खबर यहां तक है कि ये दो उच्च अधिकारी इस होटल में आये दिन बैठे देखे गये हैं। फिलहाल पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर होटल संचालक को थाने से ही छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *