हाफ मैराथन को लेकर किया विचार विमर्श
कोटद्वार। समारंभ संस्था की ओर से शीघ्र आयोजित की जाने वाली हाफ मैराथन दौड़ की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था अध्यक्ष मयंक खंतवाल ने कहा कि हाफ मैराथन दौड़ पुरुष व महिला ओपन वर्ग के लिए 21 और विद्यालय स्तर के लिए 10 किमी. की होगी। दौड़ आडिटोरियम से आरंभ होकर बीई ल, मोटाढ़ाक, दुर्गापुरी, मवाकोट, निंबूचौड़, शिब्बू नगर, देवी रोड से लाल बत्ती होते हुए आडिटोरियम पहुंचकर समाप्त होगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम से लेकर सातवां स्थान पाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जायेगा। बैठक में अजीत रावत, विनोद पंत, सुनील रावत, राकेश मोहन ध्यानी, उमेश चंद्र, सुरेश कुमार, सिद्धार्थ उनियाल अैर दर्शन सिंह भंडारी आदि थे।
