योग की विभिन्न क्रियाएं सीखी

 

पौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले योग पूर्वाभ्यास के चौथे दिन जिले के 6 स्थानों पर कुल 318 लोगों द्वारा हिस्सा लिया गया। डीएम डा. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों पर सुबह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम पौड़ी में शनिवार को योगाभ्यास का शुभारंभ ऊर्जा निगम के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने किया। योग पूर्वाभ्यास के चौथे दिन इंडोर स्टेडियम पौड़ी में 60, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 110, वीएनए माला यमकेश्वर में 33, राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में 35, टीसीजी इंटर कॉलेज सिम्बलचौड़ कोटद्वार में 55 तथा सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार में 25 लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में योगा प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित अन्य योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को प्रशिक्षकों द्वारा योग से होने वाले फायदे भी बताए। इस अवसर पर डा. राकेश सेमवाल ने कहा कि लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सकेगा। कहा कि जिले में हो रहे योग अभ्यास को फेसबुक के माध्यम से लाइव किया जा रहा है। जिससे लोग अपने घरों में रहकर फेसबुक के जरिए भी योग कर सकते हैं। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की है। इस मौके पर योग प्रशिक्षक दीपक सिंह, गीता देवी, इमरान अहमद, आमोद नेगी, रविंद्र, सतीश कोहली, हिमांशु आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *