गुरिलाओं गंगोत्री हाईवे चक्काजाम की धमकी दी
उत्तरकाशी। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। आगामी 10 जनवरी तक जिले के सभी गुरिल्लाओं की सूची उपलब्ध न होने पर 11 जनवरी को धरासू बैंड के पास गंगोत्री हाईवे अनिश्चितकालीन के लिए चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।डीएम को सौंपे ज्ञापन में गुरिल्लाओं ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी गुरिल्लाओं की सूची अभी तक उपलब्ध नहीं कराए जाने से सत्यापन नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से सूची उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुइ। ऐसे में अब बाध्य होकर गंगोत्री हाईवे पर चक्काजाम करेंगे। ज्ञापन में अंजना जोशी, रजनी, नत्थीलाल शाह, महावीर सिंह, चमन लाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
