लापता किशोरी का दस दिन भी सुराग नहीं
पिथौरागढ़
मजिरकांडा में लापता 15 वर्षीय किशोरी का दस दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष पीसी जोशी का कहना है कि किशोरी की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी गांव से लगे क्षेत्रों में खोजबीन की गई। बता दें कि बीते पांच दिसंबर को किशोरी स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक भी वह वापस घर नहीं लौटी। बाद में परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।
