कांग्रेस ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया


पिथौरागढ़

 नगर में कांग्रेस ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जिला सम्मेलन में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य यहां पहुंचे। एंचोली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहले से ही तैयार खड़े थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूलों की माला पहनाकर दोनों का जोरदार स्वागत किया। बाद में एंचोली से शहर भर में कांग्रेसियों ने रोड शो किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *