मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी ने पौधरोपण किया


रुडकी। राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हुण के परिसर में मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से पौधरोपण किया गया। पेड़ों के महत्व के बारे में बताते हुए अध्यापक आलोक द्विवेदी ने कहा कि पेड़ पृथ्वी का सिंगार होते है। कुछ लोग पौधरोपण कर इतिश्री कर देते हैं। पौधों के रोपण करने मात्र से ही पेड़ पौधे बड़े नहीं हो जाते, उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। फलदार पौधों की देखभाल कई वर्षों तक होने के बाद ही उसमें फल आते हैं। पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण की शुद्धि भी होती है। इसलिए सभी को एक वर्ष में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर अशोक कुमार, ज्ञान सिंह, अब्दुल रहमान, राहुल, पॉपीन और हिमांशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *