बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिये अमेरीका जायगे पुष्पेन्द्र यादव
सुल्तानपुर।
शिक्षक परिवार से तालुकात रखने वाले पुष्पेन्द्र यादव को पढ़ाई के लिये कोरोना काल मे अमेरीका से बुलावा आने पर परिवार और शुभचिन्तिकाओ मे हर्ष का माहौल है।पुष्पेन्द्र कॉर्नेल यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क से बायोमेडिकल इंजीनयरिंग करने अमेरीका जायगे।पुष्पेन्द्र ने जिले के स्ट्रेला मॉरिस कॉन्वेंट से इण्टर और पाँच वर्ष मुंबई मे रहकर मुंबई विशवविद्यालय से परमाणु ऊर्जा विभाग से मौलिक विज्ञान प्रकर्ष केंद्र से इंटीग्रेटेड एम एस सी किया है।इसी बीच पुष्पेन्द्र ने आईआईटी बॉम्बे मे प्रोफेशर अभिजीत मजूमदार के निर्देशन मे स्टेन सेल डिफरेसिएसन पर भी काम किया है आई जेएम पेरिस मे रहकर डॉ बेनाए लादो के निर्देशन मे भी छः माह कैपी उपकला कोशिकाओं पर भी काम करने का मौका मिला है पुष्पेन्द्र को ऑस्ट्रिया इस्थिति वियाना बायो सेंटर से पीएचडी का भी ऑफर भी मिला था लेकिन पुष्पेंद्र स्टेम सेल इंजीनयरिंग एवं मेकैनो बायोलॉजी पर रिसर्च करना चाहते है।पुष्पेंद्र की माता माधुरी यादव कस्बा के जूनियर हाई स्कूल मे प्रधानाध्यापिका है ।बाबा भी प्रधानाध्यापक पद से सेवा निवृत्त थे ।भाभी और बहन भी अध्यापिका है।पुष्पेन्द्र के अमेरीका जाने के लिये मिले अवसर पर शुभ चिंतको मे खुसी का माहौल है।
