सुलतानपुर।
थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक, थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।थानाध्यक्ष प्रभाकांत त्रिपाठी ने लोगों को आगाह किया कि मोहर्रम को लेकर शासन की गाइड लाइन का पालन करना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर कोई झंडा नही लगाया जाएगा।क्षेत्र के तजियादारों और प्रधान की उपस्थिति में बैठक हुई।थाना अध्यक्ष ने कहा कि यदि ताजिया के रास्ते में कोई विवाद है तो ताजियादार बताएं।उच्चाधिकारियों की मदद से निस्तारण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करवाना मेरा लक्ष्य है, क्षेत्र के सम्मानित सदस्य सहित भाजपा नेता बैठक में मौजूद रहे।