तड़ागताल में दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे ग्रामीण

अल्मोड़ा। दूरस्थ तड़ागताल क्षेत्र के आधे दर्जन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का दो सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन शनिवार को ग्राम प्रधान सहित विभिन्न गांवों के छह ग्रामीण क्रमिक अनशन मैं बैठे। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया। भाजपा पदाधिकारियों ने आंदोलन स्थल पर पहुंच अपना समर्थन दिया।
दूसरे दिन नौगांव बेड़िया ग्राम प्रधान चंद्रा कोहली, मदन घुगत्याल, धन सिंह, नरेंद्र गिरी,अर्जुन सिंह, ललित क्रमिक अनशन में बैठे। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार मांग के बाद भी क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों में आज भी नेटवर्क सुविधा नहीं है। आंदोलनकारियों ने पिछले 11 वर्षों से निर्माणाधीन तड़ागताल- खोला मोटर मार्ग आज तक वाहन चलने योग्य नहीं बन पाने से आक्रोश जताया। इससे पूर्व आंदोलन स्थल पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर शासन प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आमरण अनशन को मजबूर होंगे। आंदोलन स्थल पहुंचकर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, मोहन मेहरा, तारा नेगी, डॉ. संजय कठायत, कुंदन कठायत, नारायण सिंह रौतेला, चंदन सिंह बिष्ट, नवीन नैनवाल, विमला देवी, हिमांशु मेहरा ने ग्रामीणों की मांगों को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *