पर्यावरण इलेवन ने सात विकेट से जीता मैच
अल्मोड़ा। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को आरटीओ और पर्यावरण इलेवन की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। पर्यावरण की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
अल्मोड़ा के हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरटीओ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में अपने पूरे विकेट खोकर 109 रन बनाये। जवाब में उतरी पर्यावरण इलेवन की टीम ने सात विकेट शेष रहते दस ओवरों में लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। अंपायर की भूमिका दीपक सतवाल व विशाल कनवाल ने निभाई। इस मौके पर आयोजक मंडल के कैलाश मेहरा, आबिद अली खान, मनीष कांडपाल, कुलदीप, दिनेश शर्मा, राजू लटवाल, संतोष बगड़वाल, मनोज पाटले, शंकर समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
