जौनसार बावर में 20 सड़कें मलबा आने से बंद

विकासनगर। पहाड़ी क्षेत्रों भारी बारिश के कारण पहाड़ियों से मलबा जौनसार बावर की सड़कों पर आ गया।इससे जौनसार बावर के के बीस मार्ग बंद होने से यातायात प्रभावित रहा। लोनिवि ने दोपहर बारह बजे से लेकर दो बजे तक जेसीबी लगाकर मार्गों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करवाया। जौनसार बावर क्षेत्र में मंगलवार देर रात और सुबह के समय हुई बारिश से बीस मार्गों पर मलबा आ गया।इससे बीस मार्ग बंद हो गये। इससे यातायात सेवायें बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग घरों से समय पर निकलने के बावजूद अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पाये। कई लोगों को समय अधिक होने के कारण वापस घर लौटना पड़ा। लेकिन जिन लोगों को अनिवार्य कार्यों से विकासनगर और चकराता मुख्यालय जाना था, वे देर से निकले और उन्हें रात्रि विश्राम यहीं करना पड़ी। बंद मोटर मार्गों में लांघा-बिन्हार -मटोगी, सराडी, पेडूलानी-मलेथा, हयो-अलसी,मीनस-अटाल, टिपरद मोटर मार्ग, अणू -चिल्हाड, रोटा खड्ढ – अटाल, माग्टी -पोखरी, कोटी -बावर, पीआरडी मोटर मार्ग, नागौरा मोटर मार्ग, डांगूठा मोटर मार्ग, खबऊ मोटर मार्ग, सेंस पैनासी, मास्टर मोटर मार्ग, खारसी मोटर मार्ग,उत्पाल्टा मोटर मार्ग, डिमीच मोटर मार्ग, लेल्टा मोटर मार्ग मलबा आने से मार्ग बंद रहे। बंद मार्गों को खोलने के लिए लोनिवि ने जेसीबी लगाई गई। लोनिवि अधिशासी अभियंता एमएस वेडवाल का कहना है कि जेसीबी लगाकर अधिकांश मार्ग दोपहर तक यातायात के लिए खोल दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *