निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

विकासनगर। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय धर्मावाला की ओर से बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर माख्टी पोखरी निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श देने के साथ ही दवाई वितरित की। डा. दीपक सिन्हा ने मरीजों को बरसात के मौसम में होने वाले संक्रामक रोगों के लक्षण और उपचार की जानकारी दी। साथ ही बताया कि अभी कोविड महामारी समाप्त नहीं हुई है। लिहाजा जुखाम बुखार और अन्य बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है। इस दौरान सोनिया, यशपाल, नरदेव सिंह, रमेश राणा, सज्जू आर्य, गंभीर सिंह चौहान, राजाराम, रघुवीर, रमेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *