पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को किया बरामद


बागेश्वर। झिरौली पुलिस ने एक गुमशुदा किशोरी को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। किशोरी और अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की गई। थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। बताया कि घर से नाराज होकर एक किशोरी कहीं चली गई है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उसकी काफी खोजबीन भी की गई। लेकिन पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने टीम गठित की। किशोरी की तलाश शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। चचई, कन्यालीकोट से किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। उसे सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों के समक्ष पेश किया गया। परिजनों और किशोरी की काउंसिलिंग गई। टीम में एएसआइ किशन सिंह, हेड कांस्टेबल शकुंतला, दीवान प्रसाद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *