बंथरा पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को दबोचा
लखनऊ
बंथरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने थाने पर दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित चल ने अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम मोहनपुर थाना खीरों जिला रायबरेली को जुनाब गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
